फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 21 अक्तूबर को नैनीताल में जन आक्रोश रैली निकालेंगे कांग्रेसी, कुमाऊं कमिश्नरी का करेंगे घेराव

प्रदेश में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भष्ट्राचार समेत तमाम मुद्दों को लेकर नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ता 21 अक्तूबर को जन आक्रोश रैली निकालकर कमिश्नरी का घेराव कर विरोध जताएंगे। मंगलवार को मल्लीताल गोवर्धन कीर्तन सभागार में पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में हुई बैठक में रैली को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सरस्वती खेतवाल, सपना बिष्ट, कमलेश तिवारी, मुकेश जोशी, रमेश पांडे आदि थे। इधर, भीमताल के सांस्कृतिक मंच डांठ में हुई बैठक में भीमताल प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, देवेंद्र सिंह चनौतिया, हरीश पनेरू, सतीश लाल वर्मा, भूपेंद्र कन्नौजिया आदि थे।इस दौरान अंबोली देवी, गीत आर्य और सरिता आर्या को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई गई। इसके अवावा भवाली के कार्यकर्ता भी जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे। वहां हुई बैठक में हरिशंकर कंसल, भुवन अधिकारी, दयाल आर्य, खष्टी बिष्ट, कंचन सुयाल, अफसर अली आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें