नैनीताल में स्थानीय लोगों और वहां पहुंचे पर्यटकों ने मिलकर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च का मकसद रहा प्रसिद्ध नैनी झील को पर्यावरण के बुरे प्रभावों से बचाना। कई यूथ ऑर्गेनाइजेशन और सोशल सर्विस संगठनों ने इस पैदल मार्च का आयोजन किया। नैनीताल पहुंचे कई पर्यटकों को सोशल मीडिया के जरिए इस पैदल मार्च की जानकारी मिली और वो इसमें शामिल भी हुए।