फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं की ओर से पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 45वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए । इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेशवार में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना करने से उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें