कोटद्वार महानगर क्षेत्र में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही सड़क खुदाई। उत्पन्न जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि शहरी विकास मंत्रालय के अधीन राजस्थान की एक कंपनी VPRPL द्वारा बेतरतीब तरीके से नवनिर्मित सड़कों को काटा जा रहा है। खुदाई के बाद सड़कों को सही से दुरुस्त नहीं किया जा रहा, जिससे धूल, गड्ढों और असुविधा के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाते बच्चे और वृद्धजन लगातार चोटिल हो रहे हैं। साथ ही खुदाई के दौरान निजी पाइपलाइन की मरम्मत भी नहीं की जा रही।