फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: शहर की प्रमुख सड़क देवी रोड पर जलभराव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण

कोटद्वार की प्रमुख सड़क देवी रोड पर जलभराव। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया स्थलीय निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान देवी रोड पर विशेष रूप से निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुकानों में पानी घुसने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें