जीप हादसे की खबर लगते ही बसड़ा और गुनियाल गांव में मातम पसर गया। बसड़ा से हंसी खुशी विदा हुई बरात दूल्हे और दुल्हन को लेकर वापस गुनियाल गांव पहुंच गई। लेकिन दूल्हे की मौसरी बहन नूतन की हादसे में मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। दूल्हा तो दहाड़ मारकर बिलखने लगा। सब कोई क्षेत्र की बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं को कोस रहे थे। निजी वाहनों और 108 के जरिए घायलों को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी अस्पताल में मौजूद थे।