हरिद्वार में एनएचएआई की लापरवाही का दंड भुगत रही जनता ने विरोध जताया। सर्वानंद अंडर पास पर टूटी सड़क से जनता हो रही चोटिल। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचआई के अधिकारी नहीं सुन रहे। फ्लाईओवर बना अंडर पास और साइड रोड को नहीं बनाया गया। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में सामाजिक लोगों ने खस्ताहाल सर्वानंद अंडर पास की हालत के लिए जिम्मेदार एनएचएआई के खिलाफ ढोल नगाड़ों के साथ अंडर पास पर एकत्रित होकर रोष जताया। जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि जब से हाईवे बना फ्लाईओवर बने ऊपर की सड़कों को छोड़ दो तो फ्लाईओवर के नीचे की हालत खराब होती जा रही है। और उससे भी बत्तर हालत अंडरपास की है। जहां जनता राहगीर चोटिल हो रहे है। हाईवे पर अनहोनी के डर और यातायात नियमों का पालन करने के लिए अंडर पास तो बना दिए गए लेकिन उनकी सुध लेने वाला एनएचआई सिर्फ टोल वसूलने में व्यस्थ है। आम आदमी की जान के साथ खिलवाड़ एनएचआई की लापरहवाही से हो रहा है, लेकिन विभाग सोया हुआ है।