वेतन की मांग को लेकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी। विरोध प्रदर्शन के क्रम में शिक्षकों ने काली फीती बांधकर काम किया। वहीं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन के खिलाफ नारेबाजी की । कर्मचारियों का कहना है कि पांचवां माह बीतने को है शासन ने उनका वेतन नहीं दिया । शासन से तीन माह का वेतन स्वीकृत भी किया गया है, लेकिन उसमें इतनी शर्तें लगा दी गई हैं जिससे वेतन भुगतान हो पाना आसान नहीं है । कर्मचारी और शिक्षकों ने कहा कि अगर जल्द पांच माह का पूरा वेतन भुगतान और प्रत्येक माह नियमित वेतन भुगतान की राह नहीं खुली तो उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा ।