फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से हादसा...पुलिस ने पतंगों की दुकानों पर मारे छापे, नोटिस किए जारी

हरिद्वार में चीनी मांझे से हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया। बुधवार की शाम ज्वालापुर पुलिस ने अभियान चलाकर बाजारों में पतंग-मांझे की दुकानों पर छापे मारे। दुकानदारों को नोटिस जारी किए और चेतावनी दी कि अगर चीनी मांझा बेचते हुए पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ज्वालापुर के चौक बाजार, पीठ बाजार, लोधामंडी, तेलियान आदि इलाकों में बनी पतंग-मांझे की दुकानों पर छापे मारे। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित मांझा न तो दुकान में रखा जाए और न ही बेचा जाए। पुलिस ने सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए जाने पर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें