पथरी पुलिस ने एक तस्कर को 199 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा। बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सरफराज निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर थाना झबरेडा बताया । आरोपी तस्कर को ड्रग्स की खेप लक्सर में दो व्यक्तियों को देनी थी। ड्रग्स लेने वालों को तलाश किया जा रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।