हर की पैड़ी और मालवीय पुल पर पर्यटक जान जोखिम में डालते दिखे। घाटों पर सुरक्षा के कोई खास इंतज़ाम नहीं हैं। डूबने की घटनाओं के बावजूद श्रद्धालु चेत नहीं रहे। बहादराबाद, धनौरी जैसे घाटों पर कई लोग लापता हो चुके हैं। बावजूद इसके नदी में छलांग लगाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं।