फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: हरिद्वार में गंगा घाटों पर अचानक अलर्ट, मिनटों में सक्रिय हुईं सभी सुरक्षा टीमें

अलका त्यागी Updated Thu, 04 Dec 2025 08:40 PM IST

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को हरिद्वार पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में मॉकड्रिल कर तैयारियों की बारीकी से पड़ताल की। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक संदिग्ध वस्तु मिली, वहीं दो–तीन श्रद्धालुओं को आतंकियों ने अगवा कर लिया। इसके अलावा सुभाष घाट पर विस्फोट की सूचना मिलने पर सभी सुरक्षा इकाइयों की तत्परता को परखा गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में हरकी पैड़ी क्षेत्र में विभिन्न टीमों ने मॉकड्रिल की। भीड़भाड़ और संवेदनशील मानी जाने वाली हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक साथ तीन संभावित घटनाओं को आधार बनाकर पुलिस, पीएसी, बम स्क्वायड और एटीएस की तुरंत प्रतिक्रिया का आकलन किया गया। अभ्यास शुरू होते ही मालवीय घाट, ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट और सीसीआर क्षेत्र में पुलिस टीमें तेजी से फैल गईं। गंगा घाटों को खाली कराने से लेकर यातायात डायवर्जन लागू करने, एरिया डोमिनेशन और घटनास्थल की फोरेंसिक जाँच तक हर बिंदु पर मुस्तैदी झलकती रही। मिनटों के भीतर मौके पर पहुंचकर टीमों ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरा प्रदान किया और संदिग्ध स्थितियों का समाधान तलाशा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें