फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद क्षेत्र धमाकों की गूंज...मूलदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:04 PM IST

हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर स्टेशन, सिडकुल फायर स्टेशन तथा मायापुर स्थित अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से तेज धमाके की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। फैक्ट्री के आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें