फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मॉकड्रिल: हरिद्वार में पलटी लिंक एक्सप्रेस, बचाव कार्य में जुटी टीमें, देखें फंसे यात्रियों को कैसे निकाला गया

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ और रेलवे की टीमों ने ट्रेन के पलटने पर बचाव राहत कार्य की मॉकड्रिल की। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के पलटने के बाद अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकलने का पूर्वाभ्यास किया गया। सभी टीमों ने अंदर फंसे यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, बुधवार की दोपहर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के समीप ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एक सूचना फ्लैश हुई कि हरिद्वार में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पलट गई है। सूचना पर आरपीएफ जीआरपी की टीमों के अलावा टेक्निकल टीमें मौके पर पहुंचती है। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू किया जाता है। घंटे चले इस मॉक ड्रिल में ट्रेन के पलटने के बाद कटर से ट्रेन के डिब्बे को काटकर यात्रियों को बाहर निकलने का पूर्वाभ्यास किया गया। बाकायदा रेल पटरी पर एक कोच को भी क्रेन के माध्यम से पलटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें