फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर महाविधान का शुभारंभ, भव्य घटकलश यात्रा निकली

श्री 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर महाविधान का शुभारम्भ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर अंकित जैन व हन्नी जैन के संयोजन में भव्य घटकलश यात्रा निकाली गई। यात्रा करिश्मा बाजार आर्यनगर चौक ज्वालापुर से बैण्ड-बाजों और झांकियों के साथ शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। प्रेमनगर आश्रम में बने भव्य पांडाल में 5 मार्च से 12 मार्च तक महाविधान का आयोजन किया जाएगा। घटकलश यात्रा में जैन समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पांडाल की शुद्धि कर विधान की स्थापना की। मंगल गीतों के साथ पांडाल का उद्घाटन व ध्वजारोहण जे.सी. जैन व यू.सी. जैन परिवार द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन संदीप जैन और अर्चना जैन ने किया। मीडिया प्रभारी सतीश जैन व आदेश जैन ने बताया कि उत्तराखंड की पावन धरा पर इस प्रकार का महाविधान पहली बार आयोजित हो रहा है, जो अत्यंत ऊर्जावान तथा कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें