फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार रानीपुर में प्लास्टिक और चमड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमननगर में प्लास्टिक और चमड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से अफरा तफरी मच गई। सुमन नगर, सलेमपुर के घनी आबादी वाले इलाके में एक प्लास्टिक पन्नी और चमड़े के कबाड़ के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास की रिहायशी इमारतों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा पैदा हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें