हरिद्वार में कांवड़ मेला धीरे-धीरे अपना चरम की ओर पहुंच रहा है। मेले की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की चूक ना हो इसके लिए शासन स्तर के अधिकारी लगातार मेला पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार को आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे ने पुलिस अधिकारियों के साथ कावड़ पटरी और बैरागी कैंप का निरीक्षण किया और सेक्टर बनाकर कांवड़ियों के लिए सुरक्षा का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया यातायात प्लान किस तरह से धरातल पर चल रहा है उसका अवलोकन भी किया जा रहा। आईजी एसटीएफ नए कांवड़ियों से वार्ता कर उनसे व्यवस्थाओं को लेकर फीड बैक लिया गया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है और सूचनाओं के आदान प्रदान को वरीयता देते हुए उसे पर काम किया जा रहा है।