फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, निशुल्क शिविर में हुए शामिल

अलका त्यागी Updated Mon, 22 Sep 2025 10:01 PM IST

हरिद्वार में महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे और स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत आयोजित निशुल्क शिविर में शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां महिलाओं और परिवारों की संपूर्ण जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवसब 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जागरूकता अभियान है, जिसका मकसद है कि हर महिला का स्वास्थ्य सुरक्षित हो, जिससे हर परिवार सशक्त बन सके। धन सिंह रावत ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में पहुंचकर इस पहल का लाभ उठाएं ताकि राज्य को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें