फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अभद्रता पर पूर्व सभासद ने कराया मुंडन

हरिद्वार। प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई अभद्रता मामले में कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने अपना सिर मुंडवा कर विरोध जताया। चंद्राचार्य चौक पर कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा के साथ रणवीर शर्मा व मुकेश ने अपना सिर मुंडवाया। अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। प्रयागराज में एक बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की जो घटना हुई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। समस्त ब्राह्मणों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण जिस दिन जागृत हुआ, उस दिन यह अहंकारी सरकार बदल देगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता और ब्राह्मणों के साथ मारपीट कर सरकार क्या जताना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें