फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शिकायत पर डीएसओ ने मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर के रजिस्टर किए जब्त

Alka Tyagi Updated Thu, 26 Feb 2026 09:16 PM IST

अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर के रजिस्ट्रर डीएसओ मुकेश पाल ने जब्त कर लिए। उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीएसओ ने छापा मारा था। उन्होंने कहा कि राशन डीलर पर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की ओर से डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) मुकेश पाल से उचित दर विक्रेता डीसीडीएफ कोटरवान राहुल कुमार की उचित दर की दुकान की शिकायत की गई। इससे डीएसओ मुकेश पाल और क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दुकानदार के राशन वितरण की जांच शुरू कर दी। दुकान पर विक्रेता की ओर से राशन वितरण किया जा रहा था, लेकिन, उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार महीने में मात्र दो दिन ही दुकान खोलता है। इसमें किसी ने राशन ले लिया तो ठीक, वरना, उपभोक्ताओं को राशन नहीं देता है। उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें