मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर और भूपतवाला क्षेत्र में बने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनहित में दी गई कीमती जमीन पर बने मेडिकल कॉलेज आज भी पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उधर, जिला अस्पताल का मोर्चरी में चूहे का शव कुतरने का मामला भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुर्खियों में रहा।