फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, पुतला फूंककर जताया विरोध

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अधिकारियों को सरकार का डर नहीं और अपराधियों को अधिकारियों का डर नहीं है। हरिद्वार ही नहीं पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। धर्मनगरी में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म, अवैध नशा बढ़ रहा है तो कांग्रेस विधायक के बेटे पर हमले हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार दिन दुनी रात चौगुनी रफ़्तार से विकास कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस थाने और चौकियां अब आम आदमी की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि दलाली का अड्डा बन चुके है। प्रदेश के कोने कोने में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। जिसके कारण अन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं। स्मैक, गांजा और अन्य अवैध नशे का सामान धर्मनगरी में कहीं भी आसानी से मिल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे सब हो रहा है और कोई कार्यवाही नहीं होती। पूर्व महिला शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि महिलाओं और छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। यह सरकार किसी को भी सुरक्षा देने में असमर्थ है। भाजपा सिर्फ एक दूसरे से लड़वाने में विश्वास रखती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें