फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: भोजनमाताओं की विभिन्न मांगों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन, 2 फरवरी को हड़ताल की घोषणा

भोजनमाताएं प्रगतिशील भोजनमाता संगठन यूनियन के बैनर तले इकठ्ठा होकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार में पहले सभा की गई उसके बाद जुलूस निकालकर जिला शिक्षा अधिकारी के यहां प्रदर्शन कर हड़ताल का ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन की उपाध्यक्ष रजनी ने किया। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की पूनम ने कहा कि हम भोजनमाताएं 20-21 सालों से सरकारी, अर्ध सरकारी विद्यालयों में भोजन बनाने का काम कर रही हैं। परंतु, अत्यंत खेद की बात है कि इतने वर्ष कार्य करने के बाद भी हमारी स्थिति आज भी अत्यंत असुरक्षित, अस्थिर एवं उपेक्षित बनी हुई है। मुख्यमंत्री के सामने हम अपनी समस्याएं एवं मांग अलग-अलग वक्त पर रखते रहे हैं। मगर अफसोस है कि हमारी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें