पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में सोमवार को श्री गुरु कार्तिकेय का जन्मोत्सव और छठ महापर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मनगरी के संत समाज ने प्रतिभाग किया। आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर समेत कई श्रीमहंत ने अपने संबोधन में भगवान कार्तिकेय, मां गंगा और छठी पर्व को षडानन देव से जोड़ते हुए वैदिक तर्क किए।