जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया की जिला अस्पताल के कई विभाग मेला अस्पताल में शिफ्ट हो रहे हैं उसका निरीक्षण किया गया ताकि व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। इसके अलावा आगामी दिनों में डेंगू फैलने की संभावना को देखते हुए मेला अस्पताल सहित जनपद के सभी उप चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के लिए व्यवस्थाएं अभी करने के निर्देश दिए। 2027 में आने वाले महाकुंभ को देखते हुए मेला अस्पताल की व्यवस्थाएं अपग्रेड करने पर विचार किया। इस संबंध में उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक कर कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए अस्पताल की व्यवस्था में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए ।