हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में डांडिया के संग बिखरे गरबा के रंग। कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।गरबा डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। युवा प्रतिभागियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। टीम स्टार (अंशिका, इशिका आयुषी, विभि) ने प्रथम स्थान पाया। टीम क्लासिक (वृंदा, देवीका, शगुन खुशी) ने द्वितीय स्थान पाया। टीम मेपल (अलिस्बा, ललिता, चमन, प्रांजल) की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।