हरिद्वार के नारसन ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जीवामृत एफपीओ का निरीक्षण किया। यहां किसानों द्वारा तैयार किए जा रहे ऑर्गेनिक जैगरी (गुड़) की गुणवत्ता और टर्नओवर की जानकारी ली गई। सीडीओ ने एफपीओ के किसानों को दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें विपणन और ब्रांडिंग पर जोर देने को कहा। सनलाइट ऑर्गेनिक बी कीपर का भी भ्रमण किया गया, जहां शहद की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्रक्रिया देखी गई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर बल दिया।