हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर अवैध और अनधिकृत कॉलोनीयों के खिलाफ अभियान चलाया कई जगह अवैध निर्माण ध्वस्त किया। वहीं कई एकड़ में की गई प्लाटिंग को तहस-नहस किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी और प्लाटिंग को लेकर पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद लगातार काम करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है ।