शिवालिक नगर के अटल वाटिका से बैरियर नंबर छह के बीच शुक्रवार को भेल प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने भेल प्रशासन पर बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ को रुकवा दिया। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। व्यापारियों का आरोप है कि भेल प्रशासन ने बिना किसी नोटिस या अनाउंसमेंट के सीधे तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम भी मौजूद नहीं थी, जबकि नालों की सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है। उन्होंने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए जमकर हंगामा किया।