जिला हरिद्वार में स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान। चंडी चौक और बहादराबाद क्षेत्र में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न खामियों में बंद किया जा चुका है । 50 से अधिक बसों का चालान किया जा चुका है। कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी इत्यादि मार्गों पर नियमों का पालन किए बिना संचालित होती मिलीं।