फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छह माह बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आधे घंटे में संपन्न, उठे सवाल

रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Oct 2024 01:00 PM IST

छह माह बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई जो आधे घंटे में संपन्न हो गई। जिस पर सभी ने सवाल उठाए। कलियर विधायक फुरकान ने कहा कि जिला योजना के बजट से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर छह माह में भी नहीं हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष से टेंडर शुरू करने की मांग की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह ने कहा कि सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरिया ने रसूलपुर गोठ गांव में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाए, जिससे कि सुरक्षा दीवार बनने से ग्रामीण जंगली जानवरों से बचे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही गांव में तार बाढ़ की व्यवस्था का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। ताकि किसानों की फसलें जंगली जानवरों से सुरक्षित रह सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से आह्वान किया कि वह सड़के तो बहुत बनवा रहे हैं, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी स्थापना के लिए प्रस्ताव देने का आह्वान किया कहा कि इससे बच्चों को प्रतियोगी तैयारी करने में सहायता होगी एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर बच्चों को लाइब्रेरी मिलेगी तो वह  सफल हो सकेंगे बैठक का संचालन नवनियुक्त अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें