उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का ड्रोन कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से ड्रोन से प्राप्त विजुअल्स की लगातार निगरानी होगी। यह निर्देश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शनिवार को यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए।अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों में सिंगल प्वाइंट आफ कांटेक्ट के लिए एक अधिकारी को नामित करने व उनकी सूची एसईओसी और डीईओसी के साथ साझा करने के निर्देश दिए।