हरिद्वार के सिडकुल थाना में एक नवविवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या गला घोंटकर की गई । घटना के बाद से महिला का झोलाछाप डॉक्टर पति घर से फरार है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश में जुट गयी है।