उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बलात्कार के आरोपी शख्स ने पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए अस्पताल से छलांग लगा दी। आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज था। उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने पुलिस से नजर बचाकर अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और बुरी तरह घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।