कुंभ मेला वर्ष 2021 के दो करोड़ घोटाले की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियों में ही भ्रष्टाचार की बुनियाद दिखने लगी है।
करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए घाट अभी से ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह आरसीसी निर्माण बह गया है और कई जगह पर दरारें और सरिये नजर आने लगे हैं। इसको लेकर न केवल विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की भी मांग की गई है।