चंपावत जिला मुख्यालय के सिन्याड़ी क्षेत्र में बन रही वाइन फैक्टरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस फैक्टरी के बनने से स्थानीय किसानों को उनके फलों के लिए बाजार मिलने की उम्मीद है। शुरुआती दौर में नाशपती, आडू जैसे फलों का इस्तेमाल कर वाइन बनाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय किसानों को फलों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और वे इस ओर अधिक आकर्षित होंगे। फैक्टरी के पूरी तरह तैयार होने से पहले विभागीय निरीक्षण किया जाना है, जिसके बाद यहां उत्पादन शुरू होगा।