फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी : सीओ शिवराज

जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। स्वस्थ खानपान होगा तो दिमाग भी विकसित होगा। नियमित रूप से ब्रह्म मूर्त में उठें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और ज्ञान अर्जन आसान होगा। ये बातें सीओ शिवराज सिंह राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूसीएसएस स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला के दौरान कहीं। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूसीएसएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ शिवराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक गुरु के प्रति श्रद्धा नहीं होगी तब तक ज्ञान समझना किसी के लिए आसान नहीं होगा। सीओ ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराधी इनाम का लालच देकर, मोबाइल पर लिंक भेजकर और अन्य तरीकों से लोगों के साथ किसी ने किसी प्रकार से ठगी कर रहे हैं। लोग लालच में आकर अपनी लाखों, करोड़ों दौलत गंवाने में लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें