चंपावत नगर में टी-20 विश्वकप का फाइनल देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। रविवार को अहमदाबाद में आयोजित भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए बड़ी चौक पर लगाई गई। लोग मैच देखने के लिए अपने हाथों में झंडे लिए खड़े नजर आए। भारतीय बल्लेबाजों की हर शॉट पर लोगों ने खूब शोर मचाया और हर बाउंड्री पर लो नजर आया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी मैच देखने के लिए उत्साह के साथ बैठे रहे।