चंपावत जिले के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, मुख्य ग्रंथी निर्मल सिंह और सागर सिंह ने अरदास कर अग्नि जलाई। इसमें मूंगफली और गुड़-रेवड़ी को अग्नि में डालकर सभी तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा गया।