जिला मुख्यालय चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक के बेलगावी में 100 साल पहले कांग्रेस का ऐतिहासिक सत्र हुआ था। इस सम्मेलन में महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। कहा कि भारत को गुलामी से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत की थी। वहां निर्मल तड़ागी, उमेश खर्कवाल, मोहन सिंह अधिकारी, अशोक वर्मा, महेश ढेक, सौरभ शाह, विवेकानंद जोशी, प्रकाश बोहरा, अमर सिंह कोटियाल, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।