चंपावत में केंद्र का बजट पहाड़ी राज्यों के लिए हितकारी है। कृषि, फ्लोरी क्लचर के क्षेत्र में काश्तकारों को लाभ मिलेगा। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी केंद्र के बजट में प्रावधान रखा गया। पहाड़ी राज्यों के जिलों को इससे काफी मिलेगा। भविष्य में युवाओं को पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे। जल जीवन मिशन के तहत रूकी हुई योजनाओं के लिए भी धनराशि मिली है। उत्तराखंड राज्य में अधूरी पड़ी पेयजल योजनाएं अब जल्द पूरी होंगी और बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। सुरेश जोशी, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।