चंपावत जिला मुख्यालय के तल्ली मादली वार्ड के तरक्यूड़ा के लोग एनएच से क्षेत्र तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सड़क को सीधे एनएच से जोड़ा जाए तो इसका लाभ उन्हें मिलेगा। लोग सड़क निर्माण के लिए सहयोग के लिए भी तैयार हैं। बस प्रशासन को इसके लिए पहल करनी है।