फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: डीएम मनीष कुमार ने चंपावत-टनकपुर एनएच का निरीक्षण किया

डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को चंपावत से टनकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षित आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को एनएच किनारे स्थित खतरनाक पुस्ता वॉल के दो दिन के भीतर काटने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्वाला, अमोड़ी, चल्थी आदि क्रॉनिक भूस्खलन और सुरक्षात्मक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वाला में भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा मानसून में ज्यादा रहता है। डीएम ने कहा कि राजमार्ग पर चलने वाले प्रत्येक वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एनएच विभाग की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें