चंपावत जिला मुख्यालय में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डीएम नवनीत पांडे ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि प्रमुखता से नगर में विकास कार्य किए जाएंगे। आदर्श जिले की परिकल्पना के आगे बढ़ाने का काम पालिका करेगी।