चंपावत जिले के तल्ला देश के मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोस्टरवार स्टाफ की तैनाती होने से लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। स्टाफ की तैनाती के बाद मरीज चंपावत के बजाए मंच अस्पताल में इलाज कर रहे हैं। जबकि पहले अधिकांश लोग स्टाफ नहीं होने पर चंपावत इलाज को आते थे। बीते माह मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोस्टर के हिसाब से फार्मासिस्ट दिलीप सिंह राणा 15 दिन लोगों का इलाज कर रहे हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।