मकर संक्रांति पर बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बालेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत पवन गिरी ने बताया का मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बालेश्वर महादेव को घृत कमल से स्नान कराने के बाद पूरे शिवलिंग को घी से ढक दिया गया। पूरे माह इसकी पूजा होगी। माघी पूर्णिमा के दिन घी को उतारकर इससे प्रसाद बनाया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। इस दौरान रितेश राय, मुक्तेश वर्मा आदि मौजूद रहे।