एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार सोमवार को नोडल पुलिस निर्वाचन अधिकारी सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में जिले में हो रहे नगर निकाय निर्वाचन को भयरहित और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर चंपावत में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से मतदान की भी अपील की गई। सोमवार को पुलिस ने लोगों को चंपावत में होने वाले निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आदर्श आचार संहिता और धारा 163 बीएनएसएस का पालन करने, क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने, भय रहित, बिना किसी प्रलोभन में आए मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी,व्यक्ति की ओर से प्रलोभन दिए जाने और क्षेत्र में धनबल, मादक पदार्थों के वितरण संबंधी सूचना प्रकाश में आने पर सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट और पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।