फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जनता मिलन में मिलीं 88 शिकायतें, मौके पर हुआ समाधान

आपकी 12 दिसंबर तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुझे फोन पर बताएं। यह बात डीएम मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम में छतकोट की रेखा बोहरा की पेयजल लाइन संबंधी शिकायत पर कही। डीएम ने पेयजल निगम को घर-घर तक साफ पानी उपलब्ध कराने को कहा। सोमवार को जिला सभागार में डीएम अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 88 शिकायतें आईं। इस दौरान भूमि, सड़क, बिजली, पानी, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, बीमा भुगतान और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। ग्राम बजौन के बचीराम की पंचायत भवन से संबंधित शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर भवन को सुचारु और बेहतर बनाने को कहा। इसके अलावा ग्राम नयाल निवासी नारायण दत्त पांडेय की बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, ग्राम मंगोली निवासी राम सिंह के लिए मुख्य लाइन से नया जल कनेक्शन लगाने, गिरीश चंद्र पनेरू की मांग क्वेराला घाटी से आने वाली पेयजल योजना से सेलखोला में पेयजल लाइन बिछाने आदि समस्याएं रखी। डीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्या, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें