चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। ट्रायल में 14 से 23 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में पालिका क्षेत्र के कुल 100 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का कड़ा परीक्षण लिया गया। बाइट- प्रदीप बोहरा, जिला खेल समन्वयक