चंपावत जिले में ग्राम पंचायत शक्तिपुर बुंगा से 21 वर्षीय कनुजा बिष्ट ग्राम प्रधान बनीं हैं। उन्होंने हाल में ही बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा कि युवा सोच के साथ गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए वह चुनावी समर में आई हैं। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।